बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार : विधायक
बिहार में महागठबंधन की लहर फिर से देखने को मिल रही है। कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के विजन को लेकर घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दे रहे हैं। विधायक रणविजय साहू ने कहा कि यदि तेजस्वी यादव की सरकार बनती है,...

मोरवा। बिहार में एक बार फिर महागठबंधन की लहर है। पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का दल महागठबंधन की सरकार बनाने को लेकर तैयारी में जुटे हैं। सभी कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर लोगों के बीच तेजस्वी यादव के विजन को ले लेकर जानकारी दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े पैमाने पर लोग तैयारी में जुटे हैं। उक्त बातें विधायक रणविजय साहू ने कही। वे खालिसपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की सरकार बनते ही घोषणाओं पर अमल होगा और बड़े पैमाने पर लोग लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार के द्वारा कमेटी की स्थिति और इसकी मजबूती पर जोर देते हुए आह्वान किया कि सभी बूथों की स्थिति को मजबूत करने के लिए युवा एक हों।
कार्यक्रम के दौरान बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं को विधायक और प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा शाल माला से सम्मानित किया गया। सभा को धर्मेंद्र कुमार आर्य, राहुल राय, मुरारी कुमार राय, दिनेश यादव, जसवंत साहनी, शंकर राय, भोला प्रसाद दिवाकर, जितेंद्र राय, रोशन यादव, प्रमोद राय, दिनेश चौधरी, धर्मेंद्र महतो, देवेंद्र रजक, मुखिया सुनील कुमार राय, चमन यादव, देवनारायण मनोज राय, चंदन साह, विनोद राय, संजय कुमार झा, कर्पूरी ठाकुर, कामाख्या यादव, संजय कुशवाहा, सुरेश राय, राजेंद्र आर्य, योगेंद्र राय, विनोद राम, अभय यादव मोहम्मद नसीम, रंजीत राय, जितेंद्र मंडल, प्रमोद साह, मुन्ना सिंह आदि ने संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




