पैक्सों को सशक्त करने के लिए राज्य के बीसीओ बनेंगे मास्टर ट्रेनर
बिहार सरकार ने पैक्सों को सशक्त करने के लिए बीसीओ को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर बनाने का निर्णय लिया है। यह प्रशिक्षण पूसा के सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र में होगा, जिसमें 290 प्रशिक्षु भाग लेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत एक जून से होगी, जिसमें सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव और अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

पूसा। पैक्सों को सशक्त करने को लेकर राज्य सरकार ने कमर कस लिया है। इसके लिए राज्य भर के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (बीसीओ) को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर बनाया जायेगा। बाद में उनकी जिम्मेवारी प्रखंड से जुड़े पैक्स के अध्यक्षों व प्रबंध कार्यकारणी सदस्यों को प्रशिक्षित कर इसे मजबूती देना है। प्रशिक्षण राज्य के एकलौते सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा में होगी। इसमें कुल 290 प्रशिक्षु शामिल होंगे। कुल 5 बैचों में आयोजित यह प्रशिक्षण तीन दिवसीय होगी। इसकी शुरूआत एक जून से होगी। प्रथम बैच के उद्घाटन या समापन सत्र में राज्य के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव व उनकी पूरी विभागीय टीम के शामिल होने की संभावना है।
केन्द्र की प्राचार्य संगीता कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। मंत्री व विभाग के बड़े अधिकारियों की टीम का प्रशिक्षण के उदघाटन या समापन सत्र में शामिल होने की संभावना है। इस दौरान मंत्री केन्द्र के जीर्णोद्धार हुए मिटिंग हॉल, क्लास रूम, आवास, कंप्यूटर लैब, मेस आदि का उद्घाटन करेंगे। साथ ही केन्द्र के प्रशासनिक भवन, गेस्ट हाउस समेत अन्य नये आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


