Samastipur News: सहयोग शिविर में मिले 24 आवेदन
हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Samastipur News: धुरलख पंचायत में बिहार सरकार के निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में 24 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। सभी आवेदन प्रक्रियाधीन हैं और संबंधित विभागों को भेजे जाएंगे।

Samastipur News: वारिसनगर। धुरलख पंचायत में मंगलवार को बिहार सरकार के निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त किया। जिला से पहुंचे वरीय उप समाहर्ता धर्मराज कुमार ने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया। शिविर में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। बीडीओ आमना वसी ने बताया कि सभी आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मामलों का निष्पादन कर दिया जाएगा। मौके पर सीओ धर्मेंद्र पंडित, बीपीआरओ ऋषिकेश कुमार, थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा, बीईओ दुर्गेश झा, मनरेगा पीओ रंजीत ठाकुर, बीएओ सोनम महतो सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।


