किसानों को फिर मिलेगी फसल सुरक्षा की गारंटी

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

बिहार सरकार ने रबी मौसम 2026-27 से किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करने की स्वीकृति दी है। इससे किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में बेहतर आर्थिक संरक्षण मिलेगा। योजना के तहत किसानों को प्रीमियम नहीं देना होगा और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान पर बीमा सुरक्षा मिलेगी।

किसानों को फिर मिलेगी फसल सुरक्षा की गारंटी

मधुबनी। बाढ़, सूखा, जलजमाव और मौसम की मार से लगातार जूझ रहे जिले के किसानों को अब फसल बीमा का लाभ मिलेगा। बिहार सरकार ने रबी मौसम 2026-27 से केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करने की स्वीकृति दे दी है। सहकारिता विभाग ने इसके लिए निर्देश जारी किया है।

योजना का महत्व

को ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन ब्रहमानंद यादव ने बताया कि योजना के लिए उनके कार्यकाल में लंबी लड़ाई शुरू की गयी थी। बैंक के पूर्व निदेशक नवेन्द्र झा, रमानंद झा ने बताया कि विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह योजना वर्ष 2018 से संचालित बिहार राज्य फसल सहायता योजना का स्थान लेगी। इससे किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में अधिक व्यापक और सुरक्षित आर्थिक संरक्षण मिलने की उम्मीद है।

सहायता राशि

पैक्स अध्यक्ष प्रेम शंकर झा ने बताया कि बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत किसानों को किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं देना पड़ता था। फसल उत्पादन में 20 प्रतिशत तक नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर 7,500 रुपये तथा 20 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तक सहायता राशि दी जाती थी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू होने से जिले के किसानों को बाढ़, सूखा, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, कीट प्रकोप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली फसल क्षति पर बीमा सुरक्षा मिलेगी।

आर्थिक सुरक्षा कवच

सरकार के अनुसार बीमित किसानों को कृषि लागत के समतुल्य क्षति भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। पैक्स चेयरमैन रमानंद झा व नवेन्द्र झा ने बताया कि कोसी-कमला और अधवारा समूह की नदियों से प्रभावित इस जिले में यह योजना किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच साबित होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में फसल बीमा योजना कब लागू होगी?
बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी मौसम 2026-27 से लागू होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।