
जाति, धर्म व सम्प्रदाय से ऊपर उठकर करें वोट : पाठक
संक्षेप: विभूतिपुर में चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कार्यों से गुंडाराज समाप्त हुआ है। रवीना कुशवाहा को जीताने की अपील करते हुए, उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया।
विभूतिपुर। मैं उत्तर प्रदेश की धरती से आया हूं। उत्तर प्रदेश की हालत योगी से पहले क्या थे? ये जो आरजेडी के रिश्तेदार लोग हैं, उत्तर प्रदेश को लूटने का काम किए थे। लफंगे सड़क पर घूमते थे। मोदी जी के मार्गदर्शन में योगी की सरकार है तो गुंडा, बदमाश माफिया या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या उनका टिकट कट गया है। उसको जनता को गुंडाराज में तब्दील करने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए मैं आपसे अपील करने के लिए आया हूं कि सब एकजुट हो जाएं और जाति, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विभूतिपुर में तीर का बटन दबा दें, हमारी बहन और बेटी रवीना कुशवाहा को जीता दो।

यह महिला सशक्तीकरण की तगड़ी आवाज बनकर बिहार में उभरेगी। उक्त बातें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सिंघियाघाट रेलवे दुर्गा मैदान में एनडीए की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश ने प्रण लिया है कि जब तक एक-एक गरीब नौजवान, माता-बहन का जीवनस्तर उठा नहीं लेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता हासिल की है। सभा को सांसद व भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने 'जान मारे जान तोर मरुन कलर सरिया' गाना गाकर महिलाओं का ध्यानाकर्षण किया। उन्होंने प्रत्याशी रवीना कुशवाहा को तीर छाप पर मुहर लगाकर जिताने की अपील की। चुनावी सभा को प्रत्याशी रविना कुशवाहा, पूर्व विधायक रामबालक सिंह, दुर्गेश राय, अनंत कुशवाहा, हीरा सिंह, आदित्य ठाकुर, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, दिलीप नारायण सिंह, महेन्द्र झा, यमुना प्रसाद सिंह, शिवाजी प्रसाद, जिप अमन कुमार, रामाकांत राय, रंधीर कुमार राय, लालो सहनी, कुनकुन मिश्र, रामबाबू यादव, राम सगुन सिंह आदि ने संबोधित किया। सभा में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




