सरकारी स्कूलों में खेल सामग्रियों की खरीद करेंगी क्रय समिति
समस्तीपुर में समग्र शिक्षा के वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों के लिए खेल सामग्रियों की खरीद की जाएगी। इसके लिए त्रिसदस्यीय क्रय समिति का गठन किया गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक, वरीय शिक्षक और शारीरिक शिक्षक इस समिति में शामिल होंगे। खरीद की प्रक्रिया में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्रियों की सूची का पालन करना अनिवार्य है।

समस्तीपर, निज संवाददाता। समग्र शिक्षा के वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2025-26 के स्वीकृत स्पोर्ट्स एंड फिलिकल एजुकेशन मद अन्तर्गत जिले में सरकारी विद्यालय स्तर पर खेल सामग्रियों की खरीद की जानी है। यह खरीद क्रय समिति द्वारा किया जायेगा। इसके लिए त्रिसदस्यीय क्रय समिति गठित किया गया है। इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक ने डीडीई व डीपीओ एसएसए को निर्देश देते हुए इसका अनुपालन करने को कहा है। जारी निर्देश के तहत त्रिस्तरीय क्रय समिति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, विद्यालय के वरीय शिक्षक के साथ विद्यालय के शारीरिक शिक्षक व अनुदेशक (अनुपलब्धता की स्थिति में द्वितीय वरीय शिक्षक) शामिल किए गए हैं।
जिन विद्यालयों में तीन से कम शिक्षक होंगे, वहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं एक वरीय शिक्षक के साथ ही विद्यालय शिक्षा समिति/विद्यालय प्रबंध समिति से नामित एक व्यक्ति (जो संबंधित समिति का सदस्य हो) क्रय समिति के सदस्य के रूप में होंगे। क्रय समिति को प्रपत्र (शपथ-पत्र) भरना होगा। गठित क्रय समिति के द्वारा भरा जायेगा। इस क्रम में समिति को यह ध्यान रखना होगा कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के स्तर से उपलब्ध करायी गई खेल सामग्रियों की सूची से ही विद्यालय स्तर पर क्रय किया जाएगा। खेल सामग्रियों की आपूर्तिकर्ता के पास जीएसटी न.होना अनिवार्य है। क्रय किये गये खेल सामग्री का दर एमआरपी से अधिक नहीं होना है, साथ ही प्रचलित बाजार दर से अधिक नहीं हो। आवश्यकतानुसार ही खेल सामग्रियों का क्रय करना है। खेल सामग्रियों का भंडार पंजी में संधारण किया जाएगा। खेल सामग्रियों के रख-रखाव की जिम्मेवारी शारीरिक शिक्षक/नामित शिक्षक की होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



