Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsBihar Board Intermediate Setup Exam 2025 Mandatory for Students
बोर्ड की इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा की तैयारी शुरू

बोर्ड की इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा की तैयारी शुरू

संक्षेप: समस्तीपुर में 2025 की वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा के लिए सेंटअप परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। सभी नियमित और स्वतंत्र छात्र छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा है। सेंटअप परीक्षा 19 से 26 नवंबर 2025 तक होगी और इसमें शामिल होना एवं 75% उपस्थिति अनिवार्य है।

Wed, 5 Nov 2025 12:12 AMNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

समस्तीपुर। अगले साल बिहार बोर्ड से संचालित होने वाले इंटरमीडिएट की वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं के लिए सेंटअप परीक्षा 2025 की तैयारी जिले में शुरू हो गई है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले से नियमित और स्वतंत्र छात्र छात्राओं ने फार्म भरा था। साइंस, आर्ट्स व कॉमर्श फेकल्टी के विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। इस परीक्षा से पहले सेंटअप परीक्षा / जांच परीक्षा इस महीने में ली जानी है। परीक्षा बिहार बोर्ड से भेजे गए प्रश्न पत्रों पर ली जाएगी। सेंटअप परीक्षा में शामिल होने व उतीर्ण होने दोनों को बिहार बोर्ड ने अनिवार्य कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही, इन विद्यार्थियों की उनके स्कूल में 75 फ़ीसदी उपस्थिति भी अनिवार्य किया है। इन दोनों शर्तों को पूरा नहीं करने वाले विद्यार्थी अगले साल की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने से वंचित होंगे। उन्हें वार्षिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। अगले 19 नवंवर 2025 से सेंटअप परीक्षा ली जाएगी, जो सभी प्लस टू स्कूलों में होगी। 26 नवंवर को सेंट अप परीक्षा खत्म होगी। जिन स्कूलों में सेंट अप परीक्षा होनी है, उन स्कूलों को डीईओ कार्यालय के माध्यम से सील्ड प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। बिहार बोर्ड प्रश्न पत्र पहले डीईओ कार्यालय को भेजेगा, डीईओ कार्यालय अपने स्तर से शहर में खास केंद्र चिंहित कर प्रश्न पत्र वितरण कराएंगे।