ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरबकरी चोरी के आरोप में पिटाई, पांच हजार जुर्माना

बकरी चोरी के आरोप में पिटाई, पांच हजार जुर्माना

बकरी चोरी के आरोप में पांच लोगों की पहले पिटाई की गयी। फिर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने के बाद परिवार को घर निकाला की भी सजा दी गयी। यह मामला पूसा थाना के श्रीरामपुर अयोध्या गांव का है। जानकारी के...

बकरी चोरी के आरोप में पिटाई, पांच हजार जुर्माना
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरTue, 13 Aug 2019 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

बकरी चोरी के आरोप में पांच लोगों की पहले पिटाई की गयी। फिर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने के बाद परिवार को घर निकाला की भी सजा दी गयी। यह मामला पूसा थाना के श्रीरामपुर अयोध्या गांव का है। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को तीन युवकों ने निकटवर्ती गांव पहाड़पुर से एक बकरी की चोरी की थी। जिसे कॉलोनी के निकट स्थित एक घर में ही सभी खा गये। करीब एक किलो कच्चा मीट निकट के एक व्यक्ति के हाथों बेचा गया।

इससे चोरी का खुलासा हुआ। इसमें बगल के दो घरों के युवकों समेत कुल पांच लोगों की संलिप्तता बताते हुए आरोपित किया गया। सोमवार को बकरी मालिक ने लोगों की मदद से पंचायत बैठाई। जिसमें कथित रूप से संलिप्त उमेश साह समेत पांचों को बुलाया गया। पहले सभी की पिटाई हुई। साथ ही कुल 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जिसमें से ढाई हजार बकरी वाले को दी गई। इस दौरान ग्रामीण उमेश साह के परिवार पर अन्य कई तरह के आरोप लगा रहे थे। पंचायत के बाद उमेश साह के मकान मालिक ने भी उसे घर से निकलने की नोटिस देते हुए घर में ताला जड़ दिया। सूचना पर पूसा थाने के सअनि विजय शंकर उपाध्याय सदल-बल मौके पर पहुंचे व लोगों को समझा-बुझा कर लौट गये। उमेश साह की पत्नी ममता देवी ने बताया कि दो व्यक्ति पति को कथित रूप से बुला कर ले गये। बाद में उनकी पिटाई व पैसे देने के बाद में घर का सारा सामान फेंकते हुए ताल जड़ दिया गया। ग्रामीणों की मानें तो उमेश साह का परिवार चोरी की घटना में शामिल होने के साथ आसपास का माहौल खराब करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें