
समस्तीपुर रेल मंडल के तीन स्टेशनों पर चलेगी बैटरी कार
समस्तीपुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर दव्यिांग, बुजुर्ग और महिलाओं के लिए बैटरी चालित कार की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म और स्टेशन के बीच यात्रा में आसानी होगी। ई निविदा...
समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर यात्रा के दौरान दव्यिांग, बुजुर्ग व महिला यात्रियों को होने वाली परेशानी से अब जल्द ही निजात मिलेगी। ऐसे यात्रियों को स्टेशन के एक छोड़ से दूसरे छोड़ तक जाने या एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक ले जाने के लिये अब बैटरी चालित कार की सुविधा बहाल की जायेगी। पहले चरण में रेलमंडल के तीन प्रमुख स्टेशन समस्तीपुर, दरभंगा व सहरसा स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध कराने का नर्णिय लिया गया है। इसके लिये मंडल रेल प्रबंधक वाणज्यि ने दो दो बैटरी चालित कार की आपूर्ति, संचालन व अनुरक्षण के लिये ई निविदा निकाली है।

पांच साल के लिये निकाली गयी ई निविदा के लिये बोली लगाने की तिथि 21 जुलाई नर्धिारित की गयी है। बता दें कि दल्लिी, लखनऊ, मुंबई सहित अन्य बड़े स्टेशनों व एयरपोर्ट पर अब तक यह सुविधा मिलती थी। इससे यात्री कार में बैठ कर अपने सामान सहित सुलभ आवाजाही कर सकते हैं। यह सुविधा बहाल होते ही अब यात्रियों को लगैज ढ़ोने के लिये कुली या किसी अन्य का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें पैदल भी नहीं चलना पड़ेगा। उधर, समस्तीपुर, दरभंगा व सहरसा स्टेशनों पर कार की सुविधा शुरू कराने से पहले डीआरएम ने सर्वे भी कराया। सर्वे में उन्होंने देखा कि बैटरी चालित कार परिचालन के लिये इन स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर पथवे है या नहीं। सर्वे में पथ वे की व्यवस्था दिखने पर डीआरएम ने बैटरी चालित कार संचालन व अनुरक्षण के लिये ई निविदा निकालने का नर्दिेश वाणज्यि विभाग को दिया। रेल यात्रियों की लगैज सहित सुलभ आवाजाही के लिए समस्तीपुर, दरभंगा व सहरसा स्टेशन पर बैटरी चालित कार की सुविधा उपलब्ध कराने का नर्णिय लिया गया है। बैटरी चालित कार का किराया रेलवे द्वारा नर्धिारित किया जायेगा। किराये का नर्धिारण इस तरह किया जायेगा जिससे यात्रियों की जेब पर अतिरक्ति भार नहीं पड़े। साथ ही किराया राशि भी कार पर ही लिखा रहेगा। यह सुविधा उपलब्ध होने से दव्यिांग, बुजुर्ग व महिला रेल यात्रियों को आवाजाही में काफी सहुलियत होगी। बैटरी चालित कार में बैठकर वे अपने ट्रेन की बोगी तक आसानी से पहुंच सकेंगे। विनय श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


