
बसंत पंचमी को ले सारी तैयारी पुरी, खरीदारी को बाजार में उमड़ी रही भीड़
समस्तीपुर में बसंत पंचमी के पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर देवी सरस्वती की पूजा की जाएगी। शहर में पूजा पंडाल बनाए गए हैं और स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बाजारों में भी रौनक है, जहां पूजा सामग्री की खरीदारी हो रही है।
समस्तीपुर। बसंत पंचमी के पावन पर्व को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों और विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों द्वारा देवी सरस्वती की विशेष पूजन-अर्चना, श्रृंगार और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। अकेले शहर में करीब डेढ़ दर्जन आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं, जहां मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। बसंत पंचमी के अवसर पर शहर के स्कूलों और कॉलेजों में सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ, वाद-विवाद प्रतियोगिता और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। छोटे बच्चों के लिए रंगोली, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं।
गुरुवार को बाजारों में भी बसंत पंचमी की रौनक देखी गई। पूजन सामग्री, सरस्वती प्रतिमाओं, पीले फूलों, केसर और हल्दी की खरीदारी के लिए इन बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। पीले कपड़े और पारंपरिक परिधानों की खरीद में भी लोग उत्साह दिखाया। विशेष शुभ मुहूर्त सुबह 6:42 बजे से शुरू सिंघिया। प्रखंड मुख्यालय व नपं सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों समेत निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 40 से अधिक स्थानों में पूजा आयोजन को लेकर लाइसेंस के लिए पूजा कमेटी ने आवेदन किया है। विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं व युवाओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पंडित डा. प्रियरंजन मिश्रा उर्फ गोपाल जी ने कहा कि गुरुवार को सरस्वती पूजा और संकल्प का शुभ मुहूर्त सुबह 6:42 बजे से 9:22 बजे तक है। जिसके बाद 12 बजे तक अर्धपहरा के कारण पूजा वर्जित रहेगी। 12:01 बजे के बाद शाम तक संकल्प कर माता सरस्वती की पूजा- आराधना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस दिन विद्याग्रहण की शुरुआत के लिए अति शुभ अवसर होता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




