Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsBank of Maharashtra Heist STF Arrests Notorious Suspect with Gold Jewelry
बैंक लूटकांड का इनामी आरोपित गिरफ्तार

बैंक लूटकांड का इनामी आरोपित गिरफ्तार

संक्षेप:

समस्तीपुर के काशीपुर में 7 मई को हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में एक इनामी आरोपित बैजनाथ राय को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 65 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये है। आरोपी पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह मुंबई से अपने घर लौटते समय पकड़ा गया।

Dec 16, 2025 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर में बीते 7 मई को हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में एसटीएफ के सहयोग से नगर पुलिस ने एक इनामी आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसपर पहले से ही एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के उत्तरी धमौन निवासी यदुवंश राय के पुत्र बैजनाथ राय के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 65 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बतायी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी बैजनाथ राय पर नगर थाने के अलावे मुसरीघरारी और पटोरी थाने में भी करीब 14 गंभीर मामले दर्ज हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सह प्रभारी एसपी संजय कुमार पांडेय ने सोमवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बैजनाथ राय मुंबई भाग गया था। रविवार को वह लूट में मिले अपने हिस्से के आभूषणों को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से मुंबई से अपने घर आया था। इसी दौरान नगर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपित के पास से एक सोने का हार, एक सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की चूड़ियां और दो सोने के झुमके बरामद किए हैं। सभी आभूषणों का कुल वजन 65 ग्राम बताया गया है। प्रभारी एसपी ने बताया कि इस लूटकांड में अब तक कुल 15 बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, अब तक 3 किलो 485 ग्राम 186 मिलीग्राम सोने के आभूषण बरामद किए जा चुके हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 85 लाख रुपये है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में 2 लाख 19 हजार 200 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।