Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsBaghmati River Water Level Drops Slightly Local Farmers Face Feed Shortage

जलस्तर में कमी के बावजूद समस्या बरकरार
संक्षेप:
चकमेहसी थाना क्षेत्र के बागमती नदी में मंगलवार को जलस्तर में एक से दो इंच की कमी आई है। हालांकि, बागमती नदी किनारे रहने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को पशु चारा लाने के लिए...
Oct 08, 2024 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी में करीब एक सफ्ताह बाद मंगलवार को हल्की कमी आई है। स्थानीय लोगो के अनुसार मंगलवार को नदी के जलस्तर में करीब एक से दो इंच पानी की कमी आई है। हालांकि बागमती नदी किनारे बसे लोगों की समस्या बरकरार है। इधर बागमती नदी का पानी मालीनगर पंचायत के सिमरी, नकटी चौड़ आदि जगहों पर भी फैल गया है। बाढ़ के पानी से क्षेत्र के बागमती वाटर वेज बांध के अंदर बसे चौड़ सहित आस पास के चौड़ में पानी रहने से किसानों को पशु चारा की घोर समस्या बनी हुई है। पशुपालक लंबी दूरी तय कर पशुचारा लाने को विवश है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




