
जीविका ने चलाया गया जागरूकता अभियान
विभूतिपुर के देशरी कर्रख में संस्कार जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की...
विभूतिपुर। प्रखंड अंतर्गत देशरी कर्रख में संस्कार जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बताया गया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में दस हजार रुपया दिया जा रहा है। रोजगार शुरू करने के उपरांत महिलाओं को दो लाख रुपया तक की सहायता राशि दी जाएगी। रोजगार शुरू करने के लिए महिलाओं के खाते में सितंबर माह से ही राशि हस्तांतरित की जाएगी। गांव से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पाद की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे।

इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं राज्य के अंदर ही रोजगार का बेहतर अवसर मिलेगा। अभियान में जीविका से जुड़े प्रेरणा सीएलएफ के अध्यक्ष मनी देवी, एमबीके सीमा कुमारी, सीएफ चंदन कुमार, बीके चंदन कुमार, विपिन कुमार, समृद्धि, साक्षी, सीएम पूनम शर्मा, कंचन शर्मा, नीलम कुमारी, शोभा कुमारी, उषा कुमारी, आरती कुमारी, ममता कुमारी सहित जीविका से जुड़ी महिलाएं शामिल थीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


