अवैध वसूली के विरोध में ऑटो-टोटो चालकों ने किया सड़क जाम
दलसिंहसराय में ऑटो-टोटो चालकों ने अवैध वसूली के खिलाफ सड़क जाम किया। चालकों का आरोप है कि कुछ युवक बैरियर लगाकर उनसे पैसे मांगते हैं। पुलिस ने जांच के लिए एक टीम गठित की है और अवैध स्टैंड पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

दलसिंहसराय। दलसिंहसराय शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में स्टैंड के नाम पर किये जा रहे अवैध वसूली से आजिज ऑटो- टोटो चालकों ने मंगलवार को कोनैला जेल के पास वाहन लगा सड़क जाम कर दिया। चालकों के सड़क जाम से दलसिंहसराय-समस्तीपुर पथ पर आवागमन बाधित रहने की प्राप्त टेलीफिनिक सूचना पर एसडीओ किशन कुमार के निर्देश पर पहुंचे पदाधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करा दिया। इस क्रम में जाम में शामिल चालकों ने नप इओ अभिसार कुमार एवं बीडीओ राजीव कुमार को बताया कि कालीचौक आरओबी एवं महिसारी बाबू पोखर चौक पर अवैध रूप से बैरियर लगाकर कुछ युवक ऑटो-टोटो चालकों से जबरन वसूली करते हैं।
सवारी नहीं रहने पर भी बैरियर के नाम पर रसीद थमा कर रुपये देने को सभी को बाध्य किया जाता है। रुपये देने से इंकार करने पर बैरियर वसूली में शामिल युवको पर चालकों ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया। जाम में शामिल चालकों ने पुलिस प्रशासन से अवैध रूप से संचालित ऑटो स्टैंड पर रोक लगाने एवं इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई का अनुरोध किया है। बताया गया कि चालकों की शिकायत पर चिन्हित अवैध स्टैंड से एक युवक को अपने साथ लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस सम्बंध में एसडीओ ने तत्काल अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर उनसे संयुक्त रूप से जांच कर प्रतिवेदन की मांग की है। टीम में नप इओ अभिसार कुमार एवं बीडीओ राजीव कुमार शामिल किये गये हैं। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर मामले में अग्रेतर कार्रवाई किये जाने की जानकारी दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


