ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरसंगीत की धुन पर दर्शक हुए रोमांचित

संगीत की धुन पर दर्शक हुए रोमांचित

बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली का मंच अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार से सुशोभित रहा। मंच पर वायलन वादक के रूप में केरल से आई ग्रामी अवार्ड एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता विदुषी...

संगीत की धुन पर दर्शक हुए रोमांचित
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरFri, 17 Aug 2018 12:53 AM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली का मंच अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार से सुशोभित रहा। मंच पर वायलन वादक के रूप में केरल से आई ग्रामी अवार्ड एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता विदुषी कला रामनाथ अपनी धुन की तान छेड़ लोगों का मन मोह रही थी। तो तबले पर संगत कर रहे थे पं.मिथलेश कुमार झा। स्पीक मैके के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में कला रामनाथ ने जब मधुवंती में वायलिन का धुन बजाया। तो लोग झूमने लगे। इस दौरान राग खमाज में निबद्ध रचना ... ना मानूंगी मै बिना उनके मनाए .. तो सभी रोमांचित हो गये।

इस दौरान वैष्णव जन तो तेने ही कहिए जे पीड़ पराई जाने के धुन ने एक बार फिर बापू को याद ताजा कर दी। इस दौरान आग्रह पर राजस्थानी गीत केसरिया बलमा की धुन भी सुनाया। कार्यक्रम का समापन बन्दे मातरम से किया। मौके पर स्पिक मैके के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत निर्गुर्णी ने बच्चों को शास्त्रीय संगीत, संविधान में उल्लेखित मौलिक कर्तव्यों में अपने विरासत की रक्षा करना आदि से अवगत कराया। साथ ही शास्त्रीय संगीत को भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताया। प्राचार्य डॉ.पीके ठाकुर ने कार्यक्रम की प्रसंशा की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें