Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsAssistant Jail Superintendent Accused of Assault and Harassment by Woman
सहायक जेल अधीक्षक पर मारपीट का आरोप

सहायक जेल अधीक्षक पर मारपीट का आरोप

संक्षेप:

विद्यापतिनगर/दलसिंहसराय में एक महिला ने सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि आदित्य ने उससे शादी की थी और अब माता-पिता के दबाव में उसे पीटने की कोशिश कर रहा है। आदित्य ने आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि महिला झूठ बोल रही है।

Dec 01, 2025 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

विद्यापतिनगर/दलसिंहसराय। अनुमंडलीय उपकारा दलसिंहसराय के सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार पर एक महिला ने मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पदाधिकारी के सरकारी आवास के बाहर बीते दो दिनों से डेरा जमाये गया जी निवासी महिला का दावा है कि आदित्य ने दो वर्ष पहले उससे शादी की थी और दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। महिला का आरोप है कि आदित्य अब अपने माता-पिता के दबाव में मेरे साथ मारपीट कर मुझे घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उसने बताया कि पहले पति से उसके तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। कोर्ट आने-जाने के दौरान आदित्य के संपर्क में आयी थी और आदित्य ने मदद का भरोसा देकर पहले दोस्ती और फिर मंदिर में शादी कर ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसने कहा कि यहां सरकारी आवास में आने पर उसके साथ मारपीट की गई है। महिला दो बच्चों की मां है। आदित्य के पिता दिलीप सिंह ने कहा कि महिला का अभी पूर्व पति से तलाक नहीं हुआ है। इसलिये दूसरी शादी मान्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला धमकी देकर उनके बेटे से दस लाख रुपये से अधिक की राशि ले चुकी है। इन आरोपों को नकारते हुये महिला ने कहा कि उनके पास इस संबंध में कई प्रमाण हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, किसी पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। मामले में सहायक जेलर आदित्य कुमार ने बताया कि महिला पूरी तरह से गलत आरोप लगा रही है। मेरी शादी उससे नहीं हुई है। महिला ने सरकारी आवास पर आकर मारपीट की है। अपशब्द का प्रयोग किया है। उसके मोबाइल में कुछ है तो उसके बारे में मुझे कुछ मालूम नहीं है। यह जांच का विषय है। अगर महिला के पास कोई साक्ष्य है तो वह केस करे। अगर मैं गुनहगार होऊंगा तो मुझे जेल भेजा जाएगा।