19 जून पूसा 3 पूसा पीएचसी पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

पूसा। आशा कार्यकर्ताओ एवं फैसिलिटेटरों ने शुक्रवार को पूसा पीएचसी पर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी 11 महीने से लंबित मानदेय एवं पारिश्रमिक के भुगतान की मांग कर रहे हैं। सभा में आशा संघ की अध्यक्ष कल्पना सिन्हा ने बताया कि बकाया नहीं मिलने से आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। 23 जून से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

19 जून पूसा 3 पूसा पीएचसी पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता

पूसा। अपने मांगो के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओ एवं फैसिलिटेटरों ने शुक्रवार को पूसा पीएचसी पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलनकारी 11 महीने से लंबित मानदेय एवं पारिश्रमिक के भुगतान की मांग करते हुए जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।

सभाओं का आयोजन

इस अवसर पर आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा की अध्यक्षता एवं प्रखंड सचिव उषा कुमारी के संचालन में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार भी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि आशा कर्मियों को बकाया मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। महंगाई के इस दौर में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।

सरकार की उदासीनता

उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। कोविड काल से लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के प्रति उदासीन बनी हुई है। उन्होंने कहा है कि बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो 23 जून से पूरे बिहार में कार्य बहिष्कार आंदोलन किया जाएगा। मौके पर सुशीला देवी, रिंकी कुमारी,इंद्रा कुमारी, सुमित्रा कुमारी, शिला कुमारी, रजनी कुमारी, रेश्मी कुमारी, कुमारी मीरा, संगीता कुमारी, वीणा देवी आदि शामिल थीं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आशा कार्यकर्ताओं ने किस समस्या के लिए प्रदर्शन किया?
आशा कार्यकर्ताओं ने 11 महीने से लंबित मानदेय एवं पारिश्रमिक के भुगतान के लिए प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSamastipur News19 जून पूसा 3 पूसा पीएचसी पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता