प्रारंभिक स्कूलों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा की तैयारी प्रारंभ
समस्तीपुर में सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए वार्षिक मूल्यांकन और परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। यह परीक्षा 12 मार्च से 19 मार्च तक होगी। कक्षा 1-2 के लिए मौखिक मूल्यांकन और कक्षा 3-8 के लिए लिखित परीक्षा होगी।

समस्तीपुर, निज संवाददाता। जिले के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक मूल्यांकन व परीक्षा की तैयारी जिले में प्रारंभ हो गई है। क्लास 1 से आठ में पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए यह मूल्यांकन व परीक्षा होनी है। अगले 12 मार्च से यह शुरू होकर 19 मार्च तक यह चलेगी। इसके लिए परीक्षा प्रोग्राम डीईओ व डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा को जारी किया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने परीक्षा प्रोग्राम के साथ परीक्षा संचालन को लेकर एसओपी जारी किया है। दो पाली में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा होगी। पहली पाली में 10 बजे से 12 बजे तथा दूसरी पाली में 1 बजे से 3 बजे तक होगी।
वर्ग 1 -2 में वार्षिक मूल्यांकन होगा जो मौखिक होगा तथा जो विद्यालय के वर्ग शिक्षक पूरा कराएंगे। वर्ग 1 से 8 तक की परीक्षा से संबंधित विषयवार प्रश्न पत्रों को ई शिक्षा कोष पोर्टल के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके आधार पर विद्यालयों में वर्ग 1 व 2 का वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा निर्धारित तिथि के अनुसार स्कूलों को कराना है। वर्ग 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिखित मूल्यांकन के लिए मुद्रित उत्तर पुस्तिका बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक निगम लि., बिहार, पटना से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय. में 5-6 मार्च, 2026 तक उपलब्ध कराया जायेगा, जिसे जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को संबंधित विद्यालयों में वितरण के लिए उपलब्ध कराया जाना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



