
विभूतिपुर के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की लाश रख किया हंगाामा
विभूतिपुर में एक निजी अस्पताल के पास प्रसूता की लाश रखकर आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की मौत हुई है। परिवार ने मुआवजे की मांग की। जांच में पता चला कि मौत...
विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के कर्रख स्थित एक निजी अस्पताल के निकट एक प्रसूता की लाश रखकर आक्रोशित लोगों ने सोमवार की रात हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोग प्रसूता की मौत के लिए अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। वहीं पीड़ित परिवार को अविलंब मुआबजा देने की मांग कर रहे थे। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर ठीकापुर गांव की एक प्रसूता गत 13 अगस्त को क्लीनिक में प्रसव के लिए आयी थी। उसका प्रसव भी हो गया। परंतु जांच रिपोर्ट के बाद उसके शरीर मे खून की कमी वहीं अन्य गड़बड़ी मिली।

17 अगस्त को यहां फिर दिखाने आई तो उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी क्लीनिक के चिकित्सक उसे तत्काल रेफर कर दिया। इसके बाद वह बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में 17 अगस्त को ही भर्ती हुई थी। जहां 18 अगस्त के अपराह्न में उसकी मौत हो गई। बताया जाता कि बेगूसराय से मृतिका का शव उसकी मायके लाया गया और वहां से अंतिम संस्कार के लिए ससुराल ले जाया गया। मृतिका के परिजन व गांव के लोग लाश को जलाने की तैयारी कर रहे थे परंतु इसी बीच लाश को लेकर विभूतिपुर के कर्रख स्थित निजी अस्पताल पहुंच गए। वहीं अस्पताल परिसर में लाश रखकर चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर तोड़फोड़ करने लगे। इस बीच निजी क्लीनिक के चिकित्सक जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद किसी डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 की पुलिस वहां पहंुची फिर भी आक्रोशित लोग अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदल बल पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और घटना के सभी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी ली। इस बीच अस्पताल प्रबंधन के लोगों और मृतका के परिजनों के बीच आपसी समझौता हुआ। वहीं देर रात मृतका का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए परिजन ले गए। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि प्रसूता की मौत यहां नहीं बल्कि बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में हुआ था। जब ये बाते सामने आई तो ये लोग आपस मे समझौता कर लिया। इधर कर्रख स्थित उक्त निजी अस्पताल के संचालक ने बताया मरीज रविवार तक ठीक थी वह चल फिर भी रही थी। अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार के अपराह्न में उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इलाज में कोई कोताही नहीं की गई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


