Samastipur News: छह खेलों में 600 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
Samastipur News: एएनडी कॉलेज, शाहपुर पटोरी में बुधवार से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज हुआ। इसमें 600 से अधिक छात्र-छात्राएं फुटबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती एवं एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। बैडमिंटन में बीएड की टीम-जी ने विजेता का खिताब जीता। महोत्सव का समापन 5 सितंबर को होगा।

Samastipur News: शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। एएनडी कॉलेज, शाहपुर पटोरी में बुधवार से दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज हुआ। कॉलेज के प्राचार्य प्रो अजय कुमार ने महोत्सव का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज भवन एवं विश्वविद्यालय के निर्देश पर पटोरी के एएनडी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच फुटबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में कॉलेज की 600 से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रही है। बुधवार को आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्राओं की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें बीएड की टीम-जी की मुस्कान कुमारी एवं नेहा कुमारी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब जीता।
वहीं बीएड की टीम - डी की सकीना परवीन एवं गायत्री कुमारी की जोड़ी उप विजेता रही। दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन गुरुवार को होगा और सभी शीर्ष खिलाड़ी व टीमों को आगामी 5 सितंबर को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में कॉलेज के सेवानिवृत्त पीटीआई डॉ शशिभूषण पांडेय , श्यामलाल सिंह, कुश्ती के कोच संजीव पहलवान, फुटबॉल के कोच दीपक राज व नवनीत चंचल के अलावा बड़ी संख्या में कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।


