पूर्ववर्ती विद्यार्थी नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत: एचएम

Dec 22, 2025 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

बिरौली में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ। समारोह की शुरुआत नवोदय प्रार्थना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों की उपलब्धियों की चर्चा की। पूर्व प्राचार्य ने शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। छात्रों ने नृत्य, संगीत और नाटक प्रस्तुत किया।

पूर्ववर्ती विद्यार्थी नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत: एचएम

पूसा,। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली मेंं रविवार को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह की शुरूआत नवोदय प्रार्थना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इस दौरान छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मौके पर प्रभारी प्राचार्य राजीव शंकर झा ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं पूर्ववर्ती छात्रों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि छात्रों ने अपनी प्रतिभा से स्कूल का नाम रौशन किया है। पूर्ववर्ती छात्र इस विधालय के प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। वे नई पीढ़ी को बेहतर मार्गदर्शन देने में अहम भूमिका निभाते हैं। पूर्व प्राचार्य डॉ.टीएन शर्मा ने विधालय की शिक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान संगीत शिक्षिका श्वेता कुमारी के मार्गदर्शन में छात्रों की टीम ने नृत्य, संगीत और नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर शान फाउंडेशन की ओर से प्रभारी प्राचार्य व अन्य शिक्षको एवं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रो को सम्मानित किया गया। पूर्ववर्ती छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रभात ठाकुर ने अपने संबोधन में छात्रो की उत्कृष्ट प्रतिभा व उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए लक्ष्य निर्धारित पठन-पाठन का कार्य करने पर बल दिया। पूर्ववर्ती छात्र डॉ.राजीव कुमार ने शिक्षा के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की। सचिव हसनैन नजारे, छात्र समन्वयक अविनाश राय,कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, अध्यक्षा प्रवीण, चांदनी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। समन्वय कला शिक्षक राजेश रंजन,संचालन अर्चना कुमारी एवं एसएन पाण्डेय ने किया। समारोह को सफल बनाने में छात्र अनमोल कुमार, जूही कुमारी, साक्षी कुमारी व अन्य आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;