ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरउत्तराखंड की घटना के बाद गंगा क्षेत्र में प्रशासन चौकस

उत्तराखंड की घटना के बाद गंगा क्षेत्र में प्रशासन चौकस

शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) | निज संवाददाता उत्तराखंड में ग्लेशियर पिघलने के बाद हुए...

उत्तराखंड की घटना के बाद गंगा क्षेत्र में प्रशासन चौकस
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरMon, 08 Feb 2021 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) | निज संवाददाता

उत्तराखंड में ग्लेशियर पिघलने के बाद हुए हादसे को लेकर समस्तीपुर के चार गंगा तटीय प्रखंडों को अलर्ट पर रख कड़ी चौकसी शुरू कर दी गयी है। एसडीओ मो. जफर आलम ने बताया कि उत्तराखंड में ग्लेशियर पिघलने की घटना के बाद बिहार के मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंगा तटीय क्षेत्रों में चौकसी तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं प्रशासन के अलावा बाढ़ नियंत्रण विभाग, गंगा नदी के संभावित जल स्तर की वृद्धि पर नजर रख रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दलसिंहसराय के जेई सरोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा तटीय पटोरी, मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर व विद्यापतिनगर प्रखंडों के गंगा तटीय क्षेत्रों में गश्ती तेज कर दी गई है। वैसे, उत्तराखंड की घटना के बाद समस्तीपुर जिले से बहने वाली गंगा के जलस्तर पर उसका प्रभाव से 7 से 10 दिनों के बाद ही हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस घटना के बाद विभाग पूरी तरह सजग है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें