बेकाबू वाहन की ठोकर से जख्मी वृद्धा की मौत

बेकाबू वाहन की ठोकर से जख्मी वृद्धा की मौत

संक्षेप:

दलसिंहसराय में मोख्तियारपुर सलखन्नी ठाकुरबारी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से 65 वर्षीय शकुंती देवी की मौत हो गई। वह सड़क पार करते समय घायल हुई थीं और इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।...

Jul 19, 2025 02:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

दलसिंहसराय। थाने के मोख्तियारपुर सलखन्नी ठाकुरबारी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी शकुंती देवी (65) की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतका सलखन्नी वार्ड संख्या एक के स्व. रामानंद दास की पत्नी थी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात सलखन्नी ठकुरबारी के पास सड़क पार कर रही शकुंती अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी हो गई थी। जिसका पहले अनुमंडल अस्पताल एवं रेफर किये जाने के बाद सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। जहां शकुंती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार को परिजनों को शव सौंप दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इरशाद आलम ने कहा कि आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।