ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरफरार कर्मियों का रोका वेतन

फरार कर्मियों का रोका वेतन

दुर्गापूजा पर विधि व्यवस्था संधारण की ड्यूटी से गायब पदाधिकारियों व कर्मियों के वेतन पर रोक लगायी गयी है। फरार पाए गए पदाधिकारियों एवं कर्मियों से एसडीओ अमन कुमार सुमन के द्वारा जवाब-तलब करते हुए...

फरार कर्मियों का रोका वेतन
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरThu, 10 Oct 2019 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

दुर्गापूजा पर विधि व्यवस्था संधारण की ड्यूटी से गायब पदाधिकारियों व कर्मियों के वेतन पर रोक लगायी गयी है। फरार पाए गए पदाधिकारियों एवं कर्मियों से एसडीओ अमन कुमार सुमन के द्वारा जवाब-तलब करते हुए अनुपस्थित अवधि के वेतन अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रतिनियुक्ति स्थल से फरार पाए गए पदाधिकारियों व कर्मियों में सहायक अभियंता पथ प्रमंडल रोसड़ा दीपक कुमार मिश्रा, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल रोसड़ा के लिपिक मो. सादिर अली खां, पंचायत तकनीकी सहायक मनरेगा रोसड़ा संजीव कुमार एवं सहायक उर्दू अनुवादक हसनपुर मो. अबुलैश शामिल हैं। मालूम हो कि बड़ी संख्या में जिले के अधिकारियों की दुर्गापूजा में ड्यूटी लगी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें