नंदनी के सैनिक पुत्र अभिनव ने एनडीए की परीक्षा मे हुए सफल
मोहिउद्दीननगर के नंदनी निवासी अभिलाष कुमार ने पहली बार में ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। उनके नाना ने बचपन से एनडीए की तैयारी के लिए प्रेरित किया। विधायक राजेश कुमार सिंह ने अभिनव को सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

मोहिउद्दीननगर। प्रखंड क्षेत्र के नंदनी निवासी सैनिक प्रभाकर कुमार उर्फ रमेश ठाकुर और गृहिनी पूजा कुमारी के एकलौते पुत्र अभिनव कुमार ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा पहली प्रयास में ही उत्तीर्ण कर परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीणों और परिजनों में इस सफलता को लेकर हर्ष व गर्व का माहौल है।
अभिनव की प्रेरणा
चाचा शिक्षक संजीत ठाकुर ने बताया कि बचपन से ही मेधावी रहे अभिनव की लगन और मेहतन ने यह स्पष्ट कर दिया था कि सफलता दूर नहीं रहेगी। अभिनव ने बताया कि वे अपने नाना के साथ रहते थे और नाना ने ही उन्हें बचपन से प्रेरित कर एनडीए की तैयारी तथा सैनिक स्कूल में नामांकन के लिए प्रोत्साहित किया। नाना के मार्गदर्शन से उनका सैनिक स्कूल पुरोलिया में कक्षा 6 में नामांकन हुआ, जहाँ से उनकी वास्तविक तैयारियां शुरू हुईं।
सफलता का रहस्य
अभिनव ने कहा कि सैनिक स्कूल के गुरुओं द्वारा बार-बार यही सिखाया गया कि ओरिजिनलिटी सर्वोपरि है। उन्होंने यही सिद्धांत अपनाया और निष्ठा व ईमानदारी के साथ तैयारी की। जिसके कारण लिखित परीक्षा व साक्षात्कार दोनों में सफल हुए।
समाज का समर्थन
अभिनव के सफलता की सूचना मिलते ही विधायक राजेश कुमार सिंह नंदनी गांव पहुंचे और अभिनव को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही गुड्डू ठाकुर, कमलेश ठाकुर, सुनील ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


