उजियारपुर में 9000 लोगों को आज लगेगा टीका
प्रखंड के सभी पंचायतो में शुक्रवार को 9 हजार लोगों को टीका महाअभियान के तहत कोरोना का टीका लगाया जाएगा।...

उजियारपुर प्रखंड के सभी पंचायतो में शुक्रवार को 9 हजार लोगों को टीका महाअभियान के तहत कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इस महाअभियान की सफलता के लिए 42 जगहों पर कैम्प लगाश जाएगा। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरके सिंह ने गुरुवार को संचालन समिति की बैठक के बाद बताया कि महाअभियान में प्रखंड के सभी पंचायतों में टीका लगाने की तैयारी पूरा कर ली गई है।
उजियारपुर प्रखंड में अब तक 2 लाख 5 हजार 139 लोगों को टीका लग चुका है। अधिक टीका मामले में प्रखंड जिले में चौथे स्थान पर है। उनके मुताबिक अबतक 87 हजार 543 लोगों को प्रथम डोज तथा 14 हजार 182 लोगों को द्वितीय डोज दे दिया गया है। इस अभियान के सफलता के बाद प्रखंड में 2 लाख 15 हजार लोगो को टीका लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जायगा।
215 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की अनुशंसा
मोहिउद्दीननगर। पंचायत चुनाव में शांति बनाये रखने के लिए 17 पंचायतों के 215 लोगो पर निरोधात्मक कार्रवाई की एसडीओ से अनुशंसा की गयी है। थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि एसडीओ की स्वीकृति के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
