ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरपूसा में आठ नए संक्रमितों के साथ 78 हुए एक्टिव केस

पूसा में आठ नए संक्रमितों के साथ 78 हुए एक्टिव केस

पूसा | निज संवाददाता आठ नये मरीजों के साथ ही पूसा प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव

पूसा में आठ नए संक्रमितों के साथ 78 हुए एक्टिव केस
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSun, 04 Apr 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

पूसा | निज संवाददाता

आठ नये मरीजों के साथ ही पूसा प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 78 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में शनिवार को 45 लोगों की एंटीजेन जांच हुई। जिसमें दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये। दोनों देवपार गांव के दंपत्ति बताये गये हैं। जबकि बीते एक अप्रैल को हुई आरटीपीसीआर जांच में छह लोग कोरोना पोजिटिव पाये गये हैं। मामले की पुष्टि स्वास्थ्य प्रबंधक अरुण कुमार ने की है। अब लोगों की निगाहें दो अप्रैल को विवि के 850 से अधिक कर्मियों के कोरोना की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पर टिकी है। इसको लेकर जांच कराने वाले से लेकर उनके साथ रहने वाले सभी सशंकित हैं। बहरहाल रविवार तक सभी रिपोर्ट आने की संभावना विभाग ने जताया है।

कृषि विवि में सूनी हईं सड़कें, रहती थी भीड़

कृषि वैज्ञानिकों का गढ़ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि की सड़के सूनी है। गिनती के एक-दो लोगों का आना-जाना होता है। जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। यह हालात विवि परिसर में कोरोना के लगातार मिल रहे मामलो के बाद उत्पन्न हुआ है। प्रशासन की सख्ती के साथ लोगों के बीच कोरोना के दहशत के कारण सड़क पर सन्नाटा है। स्थिति यह है कि लोग एक-दूसरे से मिलने व बात करने से भी कतराने लगे हैं।

निरंतर भीड़-भाड़ दिखने वाला अस्पताल चैक व मॉल परिसर में भी गिनती के लोग दिख रहे हैं। मानों विवि परिसर में अघोषित लॉकडाउन हो। इसका असर परिसर के दुकानदारों पर भी देखने को मिल रहा है। इधर सख्ती के बावजूद छात्रों का कैम्पस छोड़ जाना जारी है। हलांकि विवि परिसर के बाहर अब भी सब कुछ सामान्य दिख रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें