ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरसरायरंजन मे 428 लोगों ने दाखिल किया पर्चा

सरायरंजन मे 428 लोगों ने दाखिल किया पर्चा

सरायरंजन। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को दूसरे दिन पंचायत चुनाव को लेकर 418 अभ्यर्थियों...

सरायरंजन मे 428 लोगों ने दाखिल किया पर्चा
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरFri, 22 Oct 2021 03:31 AM
ऐप पर पढ़ें

सरायरंजन। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को दूसरे दिन पंचायत चुनाव को लेकर 418 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें मुखिया पद के लिए 30, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 39, सरपंच पद के लिए 30, वार्ड सदस्य के लिए 255 एवं पंच पद के लिए 74 लोग शामिल हैं। मौके पर बीडीओ नीतू प्रियदर्शिनी गुप्ता, थानाध्यक्ष राजा, एएस आई लक्ष्मेश्वर कुमार, रामप्रति प्रसाद, अशोक कुमार, संजीव कुमार झा, अभिषेक झा, कुमार गौरव, अमरेंद्र कुमार द्वेवेदी, सरोज झा, अभिराम झा, रवींद्र कुमार राय आदि मौजूद थे।

मोरवा में एक हजार तेईस प्रत्याशियों ने किया नामांकन:

मोरवा। मोरवा प्रखंड में पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन एक हजार तेईस प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया। प्रमुख स्मिता शर्मा व उपप्रमुख रेखा देवी नामांकन करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। पंचायत समिति के लिए सत्ताईस प्रत्याशी, मुखिया के लिए 29, सरपंच के 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं वार्ड पंच के लिए दूसरा 67 अभ्यर्थियों एवं पंच पद के लिए 161 अभ्यर्थियों तथा इससे पूर्व 397 अभ्यर्थियों सहित कुल एक हजार तेईस प्रत्याशियों ने दूसरे दिन नामांकन किया। उक्त जानकारी प्रखंड निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने दी।

24 को होगा 2171 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला :

हसनपुर। हसनपुर प्रखंड के बीस पंचायतों में 24 अक्टूबर को 1 लाख 55 हजार 870 मतदाता 2171 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। हसनपुर प्रखंड के बीस पंचायतों में 82 हजार 767 पुरूष एवं 73 हजार 98 महिला मतदाता हैं। पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए 2171 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। प्रखंड के 20 पंचायतों में मुखिया पद के लिए 176, सरपंच के लिए 118, पंचायत समिति सदस्य के लिए 181, पंच के लिए 405, वार्ड सदस्य के लिए 1311 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें मुखिया के लिए 80 पुरूष एवं 96 महिला, सरपंच के लिए 54 पुरूष 64 महिला,पंसस के लिए 99 पुरूष 82 महिला, पंच के लिए 179 पुरूष 226 महिला,वार्ड सदस्य के लिए 604 पुरूष 707 महिला प्रत्याशी हैं। जबकि हसनपुर प्रखंड में मुखिया पद के लिए 20,सरपंच के लिए 20,पंसस के लिए 28, वार्ड सदस्य के लिए 280,पंच के लिए 280 पद है। चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें