ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुररेल मंडल में निबंधन प्रतियोगिता में 28 कर्मियों ने लिया हिस्सा

रेल मंडल में निबंधन प्रतियोगिता में 28 कर्मियों ने लिया हिस्सा

समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय में राजभाषा सप्ताह के तीसरे दिन मंथन सभाकक्ष में हिन्दी निबंधन प्रतियोगिता का आयोजन किया...

रेल मंडल में निबंधन प्रतियोगिता में 28 कर्मियों ने लिया हिस्सा
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरFri, 17 Sep 2021 04:40 AM
ऐप पर पढ़ें

समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय में राजभाषा सप्ताह के तीसरे दिन मंथन सभाकक्ष में हिन्दी निबंधन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान रेल मंडल के विभिन्न विभागों के मात्र 28 कर्मियों ने हिन्दी निबंधन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता शुरु होने से पहले अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह एडीआरएम जेके सिह ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दी हमारे राष्ट्रीय एकता एवं देश की स्वाभिमान की भाषा है। और आप सभी अपनी भाषा को बढ़ाने एवं प्रचार-प्रसार में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। राजभाषा अधिकारी सह एपीओ चन्द्र किशोर ने उक्त प्रतियोगिता में पुरस्कार के संबंध में सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को आयोजित किए जाने वाले पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान डीआरएम के द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं तीन को प्रेरणा पुरस्कार दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें