
बस की ठोकर से बालक जख्मी , चालक को पीटा
विभूतिपुर में बस की ठोकर से 10 वर्षीय बालक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने बस का पीछा कर चालक और खलासी की पिटाई की। घायल चालक और खलासी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालक का उपचार भी जारी है।...
विभूतिपुर, निसं। दलसिंहसराय- सिंघियाघाट पथ में थाना क्षेत्र के दाहू चौक के निकट एसएच 88 पर बस की ठोकर से एक 10 बर्षीय बालक जख्मी हो गया। बालक के जख्मी होने की सूचना पर जुटे स्थानीय लोगों ने बाइक से बस का पीछा करते हुए खदेड़कर सिंघियाघाट में घेर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बस चालक और खलासी की की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कर पूछताछ के लिए दो लोगों को थाना लाया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी चालक हाजीपुर निवासी रामबाबू राय(55) और खलासी वैशाली जिले के महिसौर निवासी रामवृक्ष दास(57) का उपचार सीएचसी में भर्ती कराया है।

बताया जाता है कि पिटाई से चालक का सिर फुट गया है तथा मुंह और जबड़े में जख्म है। उसे सदर अस्पताल भेजा गया है। वही दूसरी ओर घायल बालक कल्याणपुर दक्षिण वार्ड एक निवासी और दाहू चौक के चाय नाश्ता दुकानदार राम सुदिन यादव का पुत्र रजनीश कुमार का उपचार दलसिंहसराय में जारी है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया दोनों में से किसी पक्ष से अभी तक आवेदन नही मिला है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


