
Samastipur Chunav Result 2025: समस्तीपुर में जेडीयू की अश्वमेध देवी जीती, इस्लाम शाहीन हारे
Samastipur Chunav Result 2025: समस्तीपुर जिले की समस्तीपुर असेंबली सीट पर मतगणना खत्म। आरजेडी के अख्तरुल इस्लाम शाहीन को हराते हुए जेडीयू की अश्वमेध देवी ने चुनाव जीता।
Samastipur Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर जिले की समस्तीपुर विधानसभा सीट पर राजद के अख्तरुल इस्लाम शाहीन को हराकर जेडीयू की अश्वमेध देवी ने पिछली हार का बदला ले लिया। दरअसल, 2020 के चुनावों में अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने 41.21% वोट शेयर के साथ जीत हासिल की थी।

Samastipur Chunav Result 2025:
शाम 4:32- Samastipur Chunav Result 2025: समस्तीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी है। जेडीयू की अश्वमेध देवी ने चुनाव जीतकर आरजेडी के इस्लाम शाहीन से पिछली हार का बदला ले लिया। अश्वमेध देवी ने समस्तीपुर चुनाव करीब 13 हजार वोटों के अंतर से जीता।
1.15- Samastipur Chunav Result 2025 LIVE- 13 राउंड के बाद जेडीयू की अश्वमेध देवी 14414 वोटों से आगे।
सुबह 11.46- Samastipur Chunav Result 2025 LIVE- जेडीयू की अश्वमेध देवी 16883 वोटों से आगे चल रही हैं।
समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2.62 लाख पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें कई जातिगत और धार्मिक समूह शामिल हैं। यहां की राजनीति में जातीय समीकरण और स्थानीय विकास के मुद्दे अहम हैं। समस्तीपुर सीट पर राजद की पकड़ मजबूत है जबकि जेडीयू समस्तीपुर की किला तोड़ने को आतुर है। चुनाव में मतदाता शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय विकास के मुद्दे अहम रहे।
समीकरणों की बात करें तो आरजेडी का जनाधार समस्तीपुर में काफी पुराना और व्यापक है, लेकिन समस्तीपुर की राजनीति में कई क्षेत्रीय दल भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं, जो संभावित रूप से नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


