Hindi NewsBihar Newsसमस्तीपुरkalyanpur Assembly Seat Result 2025 who will win Maheshwar Hazari JDU Ranjeet Kumar Ram CPIML election counting
kalyanpur Chunav Result 2025: कल्याणपुर में जेडीयू के महेश्वर हजारी ने जीता चुनाव, रंजीत राम हारे

kalyanpur Chunav Result 2025: कल्याणपुर में जेडीयू के महेश्वर हजारी ने जीता चुनाव, रंजीत राम हारे

संक्षेप:

kalyanpur Chunav Result 2025: वैशाली जिले की कल्याणपुर असेंबली सीट (एससी) पर जेडीयू के महेश्वर हजारी ने चुनाव जीत लिया। उन्होंने महागठबंधन उम्मीदवार सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के रंजीत कुमार राम को करारी शिकस्त दी।

Nov 14, 2025 04:43 pm ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

kalyanpur Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर जिले की कल्याणपुर विधानसभा सीट पर जेडीयू के महेश्वर हजारी ने चुनाव जीत लिया है। महागठबंधन उम्मीदवार सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के रंजीत कुमार राम हार गए। दोनों के बीच वोट का अंतर 38586 रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

kalyanpur Chunav Result 2025:

शाम 4:37- कल्याणपुर सीट पर जेडीयू के महेश्वर हजारी जीते, रंजीत कुमार हारे

कल्याणपुर सीट पर सभी 29 राउंड की काउंटिंग के बाद जेडीयू के महेश्वर हजारी ने चुनाव जीत लिया। उन्हें 118162 वोट मिले। वहीं, सीपीआईएमएल के रंजीत कुमार राम 79576 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

1.35- kalyanpur Chunav Result 2025 LIVE- 20 राउंड के बाद जेडीयू के महेश्वर हजारी 24126 वोटों से आगे।

सुबह 10.55- kalyanpur Chunav Result 2025- सात राउंड की काउंटिंग के बाद महेश्वर हजारी 7116 वोट से आगे।

सुबह 9.47- कल्याणपुर से जदयू प्रत्याशी सह वर्तमान मंत्री महेश्वर हजारी 1916 मतों से आगे चल रहे हैं।

सुबह 8 बजे- मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे।

कल्याणपुर (एससी) विधानसभा सीट की राजनीतिक स्थिरता कम रही है, क्योंकि अब तक कोई भी विधायक लगातार दूसरी बार जीत नहीं पाया है। विधानसभा क्षेत्र में कुल लगभग 2.63 लाख मतदाता हैं, जिनमें अनुसूचित जाति के वोटर लगभग 16 प्रतिशत और मुस्लिम मतदाता करीब 14 प्रतिशत हैं। यह क्षेत्र पूरी तरह से ग्रामीण है। 2020 चुनावों के नतीजों से पता चलता है कि जेडीयू और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है। स्थानीय विकास, सड़क, सिंचाई, शिक्षा और रोजगार प्रमुख चुनावी मुद्दे रहे। भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव से यहां अपनी पकड़ मजबूत की है।

2025 के विधानसभा चुनाव में कल्याणपुर की सियासत में जातीय समीकरण और विकास मुद्दे निर्णायक हैं। सीपीआई (एमएल) की हिस्सेदारी से चुनावी समीकरण और जटिल हो गए हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।