
Bibhutipur Chunav Result 2025: बिभूतिपुर नगर में अजय कुमार जीते, जेडीयू की रवीना हारीं
संक्षेप: Bibhutipur Chunav Result 2025: समस्तीपुर जिले की बिभूतिपुर असेंबली सीट पर मतगणना खत्म। सीपीएम के अजय कुमार ने जेडीयू की रवीना कुशवाहा को 10281 वोटों के अंतर से हराया।
Bibhutipur Assembly Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर जिले की बिभूतिपुर सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) यानी सीपीएम के अजय कुमार ने चुनाव जीत लिया। उन्होंने जेडीयू की रवीना कुशवाहा को 10281 वोटों के अंतर से हराया।

Bibhutipur Chunav Result 2025:
शाम 5:43- बिभूतिपुर में सीपीएम के अजय कुमार जीते, जेडीयू की हार
बिभूतिपुर सीट पर सीपीएम के अजय कुमार ने 79246 वोटों के साथ जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर जेडीयू प्रत्याशी रवीना कुशवाहा ने 68965 वोट हासिल किए।
1.21- Bibhutipur Chunav Result 2025 LIVE-11 राउंड के बाद सीपीएम के अजय कुमार 1621 वोटों से आगे।
सुबह 11.31- Bibhutipur Chunav Result 2025 LIVE- पांच राउंड की काउंटिंग के बाद जेडीयू की रवीना कुशवाहा 1622 वोटों से आगे।
सुबह 8 बजे- मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे।
2015 में राम बालक सिंह ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। बिभूतिपुर सीट पर वामपंथ का काफी प्रभाव रहा है और इस क्षेत्र को समस्तीपुर जिले का "मास्को" कहा जाता है क्योंकि यहां सीपीएम का दबदबा है। बिभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2.54 लाख पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें अनुसूचित जाति और मुस्लिम वर्ग की अच्छी संख्या है। यहां जातीय एवं सामाजिक समीकरण चुनाव परिणामों को प्रभावित करते हैं।
2020 में सीपीएम के अजय कुमार ने जेडीयू के राम बालक सिंह को करारा शिकस्त दी थी। पिछले चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी एक मजबूत पकड़ बनाई है।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




