दोस्त की बीवी से इश्क जानलेवा; आशिक की मौत, माशूका के पति पर लगा कत्ल का इल्जाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सूरज का अपने दोस्त चंदन की पत्नी डॉली के साथ अफेयर था। दोनों लिव इन में रहते थे। सूरज की संदेहास्पद मौत हो गई। परिजनों ने चंदन पर हत्या का आरोप लगाया है।

File photo

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में एक युवक की संदेहास्पद मौत के बाद जो कहानी आई है वह किसी सनसनीखेज फिल्मी प्लॉट से कम नहीं है। सूरज की मौत हो गई। डॉली का रो-रोकर बुरा हाल है। कत्ल का इल्जाम डॉली के पति चंदन पर लगा है। पुलिस परिजनों के आरोप और डॉली की सफाई के बीच मौत की वजह तलाशने में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के घोष लेन निवासी कालीचरण दास का पुत्र सूरज कुमार करीब 6 माह से मुजफ्फरपुर में रह रहा था। सूरज को अपने एक दोस्त चंदन की बीवी से प्यार हो गया था। चंदन को जब इस रिश्ते की जानकारी मिली तो नाराज हो गया। उसके बाद डॉली और सूरज समस्तीपुर से भागकर मुजफ्फरपुर आ गए। दोनों करीब 6 महीने से लिव इन में रहते थे। कथित तौर पर दोनों ने शादी भी कर ली थी। दोनों के रिश्तों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखी जा रही हैं।

डॉली के पति चंदन पर कत्ल का इल्जाम

मंगलवार को डॉली अचानक सूरज को लेकर समस्तीपर अस्पताल पहुंची। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉली ने इसकी जानकारी अपनी मां और सूरज के परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे सूरज के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप डॉली के पति चंदन पर लगाया। चंदन समस्तीपुर के दूधपुरा का निवासी है जो एक आभूषण की दुकान में काम करता है। परिजनों का आरोप है कि डॉली और सूरज के करीबी से चंदन काफी गुस्से में था।

मुजफ्फरपुर में रहते थे सूरज और डॉली

जानकारी मिल रही है कि चंदन के विरोध करने के कारण ही डॉली अपने प्रेमी सूरज के साथ मुजफ्फरपुर चली आई थी। दोनों एक किराए के मकान में रहते थे। सूरज के चाचा दुर्गा प्रसाद ने बताया कि चंदन सूरज पर हमेशा दबाव बना रहा था कि वह डॉली से दूर रहे। लेकिन डॉली उसे छोडना नहीं चाहती थी। सूरज पहले से शादीशुदा नहीं था। वह डॉली को ही अपनी पत्नी मानता था। उन्होंने मांग किया है कि सूरज की मौत की गहन जांच होना चाहिए। इधर, डॉली ने कहा कि घर में खाना खाने के बाद तबीयत खराब हुई। अस्पताल ले गई तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इस मामले में समस्तीपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी। परिजनों के आवेदन पर कांड दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsदोस्त की बीवी से इश्क जानलेवा; आशिक की मौत, माशूका के पति पर कत्ल का इल्जाम