ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाबासा पर सो रहे युवक को मारी गोली, जख्मी

बासा पर सो रहे युवक को मारी गोली, जख्मी

बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार पंचायत के दुर्गापुर गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने बासा पर सो रहे 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मार...

बासा पर सो रहे युवक को मारी गोली, जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाTue, 17 Jul 2018 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार पंचायत के दुर्गापुर गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने बासा पर सो रहे 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मार दी।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जयशंकर मंडल उर्फ घोलट मंडल को परिजनों द्वारा सहरसा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी अनुसार जयशंकर अपने घर के करीब बने बासा पर सोया हुआ था। वहीं देर रात अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। गोली उसके पीठ के बायीं ओर लगी। उसकी पत्नी शांति देवी द्वारा शोर मचाने के बाद घर के सदस्य पहुंचे। फिर उसे इलाज के लिए सहरसा ले जाया गया। घटना स्थल पर एक खोखा गिरा था। घटना का कारण दुर्गापुर गांव स्थित हटिया पर मिट्टी भराई को लेकर गांव के ही राजकुमार यादव से विवाद होने की बात सामने आ रही है। हालांकि घटना का सही कारण पुलिस द्वारा घायल से फर्द बयान लेने के बाद ही पता चल पायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें