तेज रफ्तार टेम्पो की टक्कर, युवक घायल
Feb 28, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
सहरसा-सुपौल मुख्य पथ पर आजाद चौक पंचगछिया के पास एक युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। तेज गति से आ रहे सीएनजी टेम्पो ने उसे ठोकर मारी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि टेम्पो चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सत्तर कटैया। सहरसा–सुपौल मुख्य पथ स्थित आजाद चौक पंचगछिया के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया। सहरसा से सुपौल की ओर तेज गति से जा रही सीएनजी टेम्पो ने उसे ठोकर मार दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। चालक टेम्पो समेत फरार हो गया। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



