हथियार के साथ वीडियो वायरल

Mar 15, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

कोसी तटबंध के अंदर चिरैया और कनरिया थाना क्षेत्र में युवकों द्वारा हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। एक युवक का हथियार के साथ वीडियो वायरल हुआ है। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने इस मामले की जांच का निर्देश दिया है।

हथियार के साथ वीडियो वायरल

सलखुआ। कोसी तटबंध के अंदर चिरैया और कनरिया थाना क्षेत्र में इन दिनों युवकों द्वारा हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। हालांकि वायरल वीडियों की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। चिरैया थाना क्षेत्र के चानन पंचायत स्थित कठघरा पुनर्वास के एक युवक का हथियार के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं कनरिया थाना क्षेत्र के धनुपुरा पंचायत के रामनगर के एक युवक का भी देसी कट्टा के साथ फेसबुक पर वीडियो सामने आया है। इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।

संबंधित थानों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।