Saharsa News: दो अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, सहरसा
Saharsa News: पतरघट। पतरघट पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत मंगलवार रात छापेमारी कर दो अलग-अलग

Saharsa News: पतरघट। पतरघट पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत मंगलवार रात छापेमारी कर दो अलग-अलग मामलों के दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में जम्हरा बिंद टोली निवासी सोहन महतो एवं दूसरे मामले के नामजद आरोपित जम्हरा भद्दी निवासी विजेन्द्र पासवान उर्फ विजेन पासवान को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

