ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसामहागौरी की पूजा निर्मल बनती है मानव का जीवन

महागौरी की पूजा निर्मल बनती है मानव का जीवन

गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना हुई। पूजा के बाद ट्रस्टी अरूण कुमार जायसवाल ने कहा कि मां महागौरी की पूजा-अर्चना से नकारात्मकता...

महागौरी की पूजा निर्मल बनती है मानव का जीवन
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSun, 06 Oct 2019 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना हुई। पूजा के बाद ट्रस्टी अरूण कुमार जायसवाल ने कहा कि मां महागौरी की पूजा-अर्चना से नकारात्मकता समाप्त हो जाती है।

परिष्कार सत्र को संबोधित करते हुए ट्रस्टी ने कहा कि प्रार्थना से हमारा जीवन निर्मल और निष्पाप हो जाता है।शक्तिपीठ में तीन अक्टूबर से लगातार भोजन प्राप्त करने में असहाय लोगों को निशुल्क भोजन कराया जा रहा है। ट्रस्टी ने अन्न दान का महत्व भी बताया।वहीं रविवार को प्रधान न्यायाधीश आरएन त्रिपाठी, काठमांडू से आयी डॉ खुशबु, ट्रस्टी विनोद कुमार चौधरी, सुबोध भगत व अंकुश ने अपने वजन के बराबर अन्न दान किया।साथ ही गांधी जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता में सफल बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर दिलीप साह, ललन कुमार सिंह, पप्पू गनेरिवाल, नवल सिंह, दिनेश दिनकर, भगत मोहन, स्नेहलता तिवारी, मनीषा, दीपा, मधु, चंदन, समर कांत मिश्र, राधा देवी, प्रखर, मदन, रुपेश मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें