ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसामजदूर संगठनों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मजदूर संगठनों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन एवं ऑल इंडिया कन्स्ट्रक्शन वर्क्स फेडरेशन यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में मजदूरों ने अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट के समक्ष बुधवार को प्रदर्शन...

मजदूर संगठनों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाWed, 20 Nov 2019 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन एवं ऑल इंडिया कन्स्ट्रक्शन वर्क्स फेडरेशन यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में मजदूरों ने अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट के समक्ष बुधवार को प्रदर्शन किया।

एक्टू के संयोजक जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूरों को नई गुलामी में धकेल दिया है। महंगाई, न्यूनतम मजदूरी, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि रोजगार से ध्यान भटकाने के लिए कश्मीर, मंदिर मस्जिद, के नाम पर फांसीवादी निजाम की राह पर देश को धकेल दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान शिष्टमंडल ने पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को कार्यकर्ता प्रदर्शन को लेकर पटना जाएंगे। अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो तीन जनवरी को मजदूर सड़क पर उतरेंगे। प्रदर्शन में मीना देवी, मो यूनुस, सीताराम यादव, नागो पासवान, अफसाना परवीन, समीना खातून सहित अन्य थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें