ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाकागजात के अभाव में परिवारिक सूची निर्माण का कार्य वाधित

कागजात के अभाव में परिवारिक सूची निर्माण का कार्य वाधित

बनगांव नप कार्यालय में परिवारिक सूची के लिए सभी कागजात जमा करने के कई दिन बाद भी अब तक नहीं बनाए जाने से लाभुकों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के...

कागजात के अभाव में परिवारिक सूची निर्माण का कार्य वाधित
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सहरसाWed, 08 Nov 2023 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

कहरा । एक संवाददाता
बनगांव नप कार्यालय में परिवारिक सूची के लिए सभी कागजात जमा करने के कई दिन बाद भी अब तक नहीं बनाए जाने से लाभुकों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार बनगांव को नप बनाए जाने के करीब दो वर्ष से अबतक किसी लाभुकों को अभी तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है।

वर्तमान में आवास योजना के लिए सम्बन्धित लाभुकों द्वारा पारिवारिक सूची के लिए सभी कागजात नप कार्यालय में जमा किया गया। जानकारी के अनुसार नप पदाधिकारी के मांग पर अंचल कार्यालय से दो कर्मी को एक सप्ताह के लिए बनगांव नप कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया। लेकिन नप कार्यालय में प्रिंटर खराब रहने के लिए 5- 6 दिनों तक प्रिंटर खराब रहा। अब प्रिंटर आने के बाद पेपर (सादा कागज) का अभाव है।परिणामस्वरूप सम्बन्धित दोनों अंचलकर्मी के यहां एक सप्ताह के प्रतिनियुक्ति की अवधि मंगलवार को पूरा होने के बावजूद भी नप कार्यालय में अभी तक एक भी सूची तैयार नहीं हो पाया है। परिणामस्वरूप वार्ड पार्षदों में भी आक्रोश ब्याप्त है। इस सम्बंध में प्रभारी नप पदाधिकारी संतोष रजक से कारण जानना चाहा। लेकिन फोन नहीं रिसीव किए जाने के कारण बात नहीं हो पाया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें