मुख्य सड़क पर रहता सालों भर पानी
बंगांव नगर पंचायत के दाहो झा बंगला से मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या बढ़ती जा रही है। गन्दे जल के निकासी के लिए पक्का नाला नहीं होने से ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी...

कहरा, एक संवाददाता। बनगांव नगर पंचायत में दाहो झा के बंगला से दक्षिण मुख्य सड़क पर वगैर बारिश के भी काफी लम्बाई में जलजमाव नप क्षेत्र में विकास की कहानी बयां कर रहा है। इस क्षेत्र में गन्दे जल के निकासी के लिए पक्का नाला के अभाव में सड़क पर ही कई परिवार गन्दा जल की निकासी करते हैं। सड़क पर जल जमाव के कारण दोनों ओर बसे परिवारों एवं इस रास्ते आवागमन करने बाले ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। रात के समय लोग फिसलकर गिर भी जाते हैं। यह बतादें कि यह मार्ग गांव के बीचोबीच फुनगी से दाहो झा बंगला एवं विषहरी स्थान के रास्ते चैनपुर की ओर जाती है। गांव के नगर पंचायत क्षेत्र में यह कई वार्डों को भी विभक्त करती है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग में गन्दे जल के निकासी के लिए पक्का नाला बहुत ही आवश्यक है। इसके बावजूद भी नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अभी तक इस मार्ग में पक्का नाला नहीं बनवाया गया है। इसका खामियाजा स्थानीय ग्रामीण तथा इस रास्ते आने जाने बालों को भी ठंड के मौसम में जलजमाव एवं कीचड़ में गुजर कर भुगतना पड़ता है।
जबकि इसी रास्ते छोटे -छोटे बच्चे बंगला गाछी स्थित ठाकुर पट्टी प्राइमरी विद्यालय जाते हैं। स्थानीय कई ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में सड़क पर काफी लम्बाई में गन्दा पानी फैलने से कम ऊंचाई में जलजमाव होता था। लेकिन बीते बारिश के मौसम में नप द्वारा पीसीसी सड़क पर छाही गिराने से अब काफी ऊंचाई में जल जमाव होता है। फिर भी नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पक्का नाला का निर्माण करवा लोगों के समस्या समाधान करवाने के बदले अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्राथमिकता के आधार पर इस पथ में गन्दे जल के निकासी के लिए अतिशीघ्र स्थायी समाधान करवाने की मांग नप प्रशासन से की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।