बांस विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच लोग हुए घायल
सलखुआ के सतवेर गांव में मक्का व्यवस्थित करने के लिए लाए गए बांस को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। लाठी, रॉड और खंती के साथ मारपीट में कई लोग घायल हुए, जिनमें पिता-पुत्र और अन्य शामिल हैं। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

सलखुआ। थाना क्षेत्र के सतवेर गांव में मक्का व्यवस्थित करने के लिए लाए गए बांस को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी, रॉड, खंती और कचिया चलने लगी। घटना में एक पक्ष के पिता-पुत्र राजेश कुमार और सूर्यनारायण यादव तथा दूसरे पक्ष के ब्रजेश कुमार, नीतू कुमारी और विकास कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने खून से लथपथ हालत में सलखुआ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। एक पक्ष ने बांस को लेकर हमला करने का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने पारिवारिक विवाद और बंटवारे को कारण बताया।
सभी खतरे से बाहर हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


