एक जुलाई से नई दिल्ली की बजाय शकूर बस्ती से खुलेगी वैशाली एक्सप्रेस

May 06, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा, निज प्रतिनिधि। 1 जुलाई से वैशाली एक्सप्रेस नई दिल्ली की बजाय शकूर बस्ती स्टेशन से खुलेगी। नई दिल्ली स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कुल 20 ट्रेनों का टर्मिनल बदलकर शकूर बस्ती किया गया है।

एक जुलाई से नई दिल्ली की बजाय शकूर बस्ती से खुलेगी वैशाली एक्सप्रेस

सहरसा, निज प्रतिनिधि। एक जुलाई से वैशाली एक्सप्रेस नई दिल्ली की बजाय शकूर बस्ती स्टेशन से सहरसा के लिए खुलेगी। नई दिल्ली स्टेशन पुनर्विकास कार्य के लिए वैशाली एक्सप्रेस का टर्मिनल स्टेशन नई दिल्ली से बदलकर शकूर बस्ती करने का निर्णय लिया गया है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है। जारी पत्र में उत्तर रेलवे के अधिकारी पुष्पेश रमण ने कहा है कि एक जुलाई से ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस नई दिल्ली की बजाय शकूर बस्ती आएगी। नई दिल्ली से ललितग्राम जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस शकूर बस्ती से खुलेगी।

नई दिल्ली स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को लेकर रेलवे ने यह निर्णय लिया है। बता दें कि नई दिल्ली स्टेशन पुनर्विकास कार्य के चलते 20 ट्रेनों का टर्मिनल बदलकर शकूर बस्ती किया गया है। टर्मिनल बदलकर चार ट्रेनों का दिल्ली सफदरजंग स्टेशन, 6 ट्रेनों का आनंद विहार टर्मिनस और छह ट्रेनों का हजरत निजामुद्दीन जंक्शन किया गया है। जिसमें बिहार, यूपी, बंगाल सहित अन्य राज्यों को आने जाने वाली ट्रेनें शामिल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।