ट्रैक्टर टक्कर से दो युवक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सलखुआ। थाना क्षेत्र के चौराही गांव के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट

ट्रैक्टर टक्कर से दो युवक  घायल

सलखुआ। थाना क्षेत्र के चौराही गांव के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सलखुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से जख्मी बहुअरवा गांव निवासी रामु सादा और विकास सादा को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक डॉ संदीप कुमार ने बताया दोनों के सिर में गंभीर चोटें थीं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया ट्रैक्टर की पहचान की जा रही है।

मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।