ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाचार जगहों से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, जेल

चार जगहों से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, जेल

महुआ बाजार, संवाद सूत्र। सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत बसनही थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त...

चार जगहों से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, जेल
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाFri, 19 Aug 2022 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

महुआ बाजार, संवाद सूत्र। सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत बसनही थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापामारी में अलग अलग चार जगह से कुल 67 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पामा निवासी बसंत सादा के घर से 14 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया। वही दूसरा कारोबारी गोदराम निवासी दिलीप शर्मा के घर से 18 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। महुआ बाजार निवासी बाबाजी मंडल के घर से 14 लीटर और गोदराम निवासी वेदसागर मुखिया के घर से 21 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। दोनो शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया गिरफ्तार दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तथा फरार दोनों कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कि जा रही हैं। दूसरी ओर काशनगर पुलिस ने मौरा गांव में छापामारी कर अशोक ठाकुर को 11लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें