ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसादो दिवसीय कोसी महोत्सव का आगाज आज

दो दिवसीय कोसी महोत्सव का आगाज आज

ऐतिहासिक, पुरातात्विक और लोक संस्कृति पर आधारित दो दिवसीय कोसी महोत्सव का 19 मार्च को आगाज होगा। 20 मार्च तक चलने वाले महोत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल सहरसा स्टेडियम को सजा दिया गया...

दो दिवसीय कोसी महोत्सव का आगाज आज
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSun, 18 Mar 2018 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

ऐतिहासिक, पुरातात्विक और लोक संस्कृति पर आधारित दो दिवसीय कोसी महोत्सव का 19 मार्च को आगाज होगा। 20 मार्च तक चलने वाले महोत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल सहरसा स्टेडियम को सजा दिया गया है। स्टेडियम में मंच, तोरण द्वार, पंडाल और स्टॉल निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। महोत्सव की शुरूआत शाम 4.30 बजे होगी।

उदघाटन जिले के प्रभारी मंत्री रमेश ऋषिदेव और आपदा प्रबंधन व लघु जल संसाधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव करेंगे। उद्घाटन सत्र में ही कोसी दर्पण स्मारिका का विमोचन होगा। जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल सहित अतिथि संबोधित करेंगे।

शाम 5.30 बजे से शुरू होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:सोमवार की शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होगी। शाम 6.30 से 7 बजे तक पर्यटन विभाग पटना की किरण कुमारी का सुगम गायन, रात 7 से 7.30 बजे तक रंजीत कुमार द्वारा लोकगाथा और रात 7.30 से 8.30 बजे तक नीलम चौधरी एवं निनाद की शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति होगी। रात 8.30 से लखनऊ की वंदना मिश्रा का लोकगीत और नृत्य होगा।

नवोदित गायकों व नृत्य दलों को भी मिलेगा मौका: दूसरे दिन दोपहर एक बजे से नवोदित गायकों और नृत्य दलों की प्रस्तुति होगी। शाम छह बजे से लोक गायक विजय कुमार सिंह प्रस्तुति देंगे। शाम 6.45 से मोतिहारी के युवा सूफी गायक अभिनव आकर्ष प्रस्तुति देंगे।

स्वरवेदा दी बैंड की प्रस्तुति झुमाएगी लोगों को: दूसरे दिन मंगलवार की रात 7.30 से 9.30 बजे तक दो घंटे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वरवेदा दी बैंड की प्रस्तुति लोगों को झुमाएगी।

इंडोर स्टेडियम में लगेगी पेंटिंग और दुर्लभ सामग्रियों की प्रदर्शनी: इंडोर स्टेडियम में 19 मार्च से एक अप्रैल जिला स्थापना दिवस तक पेंटिग्स, दुर्लभ सामग्रियों और फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनियां लगाई जाएगी। पेंटिग्स की यह प्रदर्शनी चित्रकार योगेन्द्र योगी, अरूण कुमार पराशर, सिंकु आनन्द मीनाक्षी सिन्हा, अर्चना कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रकृति कुमारी द्वारा लगाई गई है। साहित्यकार मुक्तेश्वर सिंह मुकेश, अजय कुमार की फोटोग्राफी प्रदर्शनी लगेगी। हस्त शिल्प में श्वेता कुमारी, दुर्लभ सामग्री एवं विलुप्तता के कगार पर खड़े अनाज की मुक्तेश्वर सिंह मुकेश, विभिन्न पुष्प पौधे की योगेन्द्र योगी व खुदाई में मिली मूर्तियां जिला प्रशासन सहरसा के द्वारा लगाया जाएगा। मौके पर सरकारी और गैरसरकारी विभागों का 80 से अधिक स्टॉल लगा रहेगा।

सहरसा स्टेडियम में कोसी महोत्सव को लेकर तैयार मंच। फोटो: हिन्दुस्तान

सहरसा। शहर के कायस्थ टोला से एक लड़की को बहला-फुसलाकर गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लड़की के पिता ने बताया कि उनके लड़की की शादी होने वाली थी। जिसके लिए वह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ चांदनी चौक स्थित निजी होटल बुक करने गये थे। जहां से डेढ़ घंटे बाद वापस लौटा तो लड़की घर में नहीं थी। उन्होंने आयुष पराशर पर बहला-फुसलाकर लड़की गायब करने का आरोप लगाया है । सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।(न.सं.)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें