ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसागोलीकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गोलीकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के आजाद नगर गंज से बहन के यहां से राखी बंधवा कर दूसरे दिन 4 अगस्त की अहले सुबह अपने घर वापस लौट रहे युवक रबिन कुमार सिंह उर्फ रवि कुमार सिंह को दो बाइक सवार चार बदमाशों के...

गोलीकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाTue, 11 Aug 2020 07:25 AM
ऐप पर पढ़ें

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के आजाद नगर गंज से बहन के यहां से राखी बंधवा कर दूसरे दिन 4 अगस्त की अहले सुबह अपने घर वापस लौट रहे युवक रबिन कुमार सिंह उर्फ रवि कुमार सिंह को दो बाइक सवार चार बदमाशों के द्वारा लूटपाट के दौरान गोली मारकर जख्मी कर देने के मामले में पुलिस को छठे दिन सफलता मिली है।

पुलिस ने कांड में नामजद दोनों आरोपी अरबिंद कुमार सिंह तथा नीरज कुमार चौधरी को सोमवार की अहले सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब भी अज्ञात दो बदमाश पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसको गिरफ्तारी करने में पुलिस को अब तक सफलता प्राप्त नहीं होना बताया जाता है। हालांकि पुलिस का दावा है कि अज्ञात दोनों बदमाशों की भी पहचान कर ली गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

क्या था मामला : जख्मी युवक के बहनोई थाना क्षेत्र के आजाद नगर गंज वार्ड नंबर 3 निवासी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि बीते 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े चार बजे मेरा साला खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव निवासी स्व घुरन सिंह के पुत्र रबिन कुमार सिंह उर्फ रवि कुमार सिंह मेरे यहां से रक्षाबंधन के बाद वापस अपने घर साइकिल से जा रहे थे कि गायत्री शिक्षा निकेतन के समीप नेपाल रोड पर पूर्व से दो बाइक सवार चार बदमाश ने हथियार दिखाते हुए घेर लिया। जिसमें एक अरबिंद कुमार सिंह तथा दूसरा नीरज कुमार चौधरी सहित दो अज्ञात बदमाशों थे। लूटपाट के क्रम में नीरज के कहने पर अरबिंद ने गोली चला दिया। जो गोली मेरे साला के पैर में लगी।

क्या कहते हैं अनुसंधानकर्ता : बख्तियारपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 255/20 दिनांक 6 अगस्त 20 के अनुसंधानकर्ता व एसआई ब्रजेश कुमार चौहान ने सोमवार को जानकारी देते बताया कि पुलिस बलों के साथ सोमवार की अहले सुबह दो जगहों पर आजाद नगर गंज तथा सैनी टोला में छापेमारी कर इस कांड में नामजद दोनों आरोपी आजाद नगर गंज वार्ड नंबर 3 निवासी इनरदेव सिंह के पुत्र अरबिंद कुमार सिंह तथा सैनी टोला वार्ड नंबर 4 निवासी लालबहादुर चौधरी उर्फ लोहा सिंह चौधरी के पुत्र नीरज कुमार चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे दोनों आरोपी को सोमवार को न्यायालय में सुपूर्द कर दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि अन्य अज्ञात दो बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें