Tribute to Former Prime Minister Manmohan Singh by BJP Workers अर्थशास्त्री सह पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsTribute to Former Prime Minister Manmohan Singh by BJP Workers

अर्थशास्त्री सह पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

पतरघट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। अध्यक्ष रूद्रानंद कुमार सिंह के नेतृत्व में मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाMon, 30 Dec 2024 12:46 AM
share Share
Follow Us on
अर्थशास्त्री सह पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

पतरघट। प्रख्यात अर्थशास्त्री देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धबौली में शोक सभा का आयोजन किया। प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रूद्रानंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों एवं विदेश नीति को याद करतें हुए कहा की जब देश में अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत हीं दौर से गुजर रहा था तो उस समय डॉ मनमोहन सिंह ने देश को उस समय काफी मुश्किल दौर से बाहर निकाला था। उन्होंने कहा की मनमोहन सिंह निर्भिक एवं शांत स्वभाव के शख्शियत थें उन्होंने कहा की 1991 में भारत की चरमराई अर्थव्यवस्था के बीच उदारीकरण का दौर प्रारंभ करतें हुए सुचना का अधिकार कानून लागू करनें वालें प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह हीं थें। मौके पर भाजपा नेता रामनिवास सिंह, शंभू शरण सिंह, नीरज सिंह ,कुमोद सत्यम सिंह अनिल मंडल आशीष सिंह दीपक सिंह मिठ्ठू सिंह मोहित सिंह सहित कई मौजूद थें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।