
सांसद , विधायक सहित अन्य लोगों ने पंचगछिया में स्व. पमपम को दी श्रद्धांजलि
पंचगछिया गांव निवासी उद्योगपति नवीन कुमार सिंह का निधन होने पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद आनंद मोहन के भतीजे नवीन कुमार सिंह के निधन पर सांसद लवली आनंद और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया। सैकड़ों लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। गांव में शोक की लहर है।
सत्तर कटैया। पंचगछिया गांव निवासी उद्योगपति नवीन कुमार सिंह पमपम (,54 वर्ष) के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद आनंद मोहन के बड़े भतीजे नवीन कुमार सिंह उर्फ़ पम्पम सिंह के निधन पर आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सांसद लवली आनंद एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन तथा विधायक चेतन आनंद ने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि इस तरह की घटना ने काफी झकझोर दिया है। इस मौके पर सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सांसद एवं पूर्व सांसद ने कहा की स्व. सिंह एक कुशल समाजसेवी के साथ साथ मेरा भतीजा भी था।

उनके निधन से परिवार सहित गांव में शोक व्याप्त है। पंचगछिया पंचायत के मुखिया रौशन सिंह उर्फ़ कन्हैया सिंह के अध्यक्षता में उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कुलानंद यादव अकेला, वरिष्ठ जदयू नेता अवध किशोर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि सीतामढ़ी नंदलाल सिंह, शशि शेखर, पूर्व प्रमुख संजीव कुमार सिंह, सुप्पी के पूर्व प्रमुख मुकेश भूषण, पूर्व प्रमुख गुड्डू सिंह,जदयू नेता संतोष चौहान, विजय सिंह, दिवाकर सिंह, हीरा सिंह, सरपंच विनय ठाकुर, ज्ञानशंकर झा, इंदु भूषण सिंह, पैक्स अध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। पूर्व मंत्री सह विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू, पूर्व विधायक अरूण यादव, किशोर कुमार मुन्ना ने भी पंचगछिया गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




